स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र की मजबूती जरूरी

मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक है। अगर आपकी दिनचर्या संतलित नहीं है तो आपको दिनभर कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पाचन तंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखें। 



जीवनभर स्वस्थ रहने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत होना बहुत जरूरी है। बिना अच्छे पाचन तंत्र के किसी भी व्यक्ति का स्वस्थ रहना कठिन है। कई ऐसे लोग देखने को मिल जाते हैं जिनका शरीर बहुत ही कमजोर होता है। ऐसा नजर आता है कि जैसे इनको खाने को कुछ भी नहीं मिलता होगा लेकिन ऐसे लोग सबसे अधिक खाना खाते हैं पर वह खाया हुआ खाना उनके शरीर में नहीं लगता। इसका कारण है उनकी मशीन यानी पाचन तंत्र का ठीक न होना। बिना पाचन तंत्र के आप कमजोरी को दूर नहीं कर सकते हैं। आपको जो भी व्यक्ति अच्छे शरीर वाला दिखता है जिसको देखकर उसकी व्यक्तित्व झलकता है तो समझ लें कि उसका हाजमा मजबूत है। अच्छा स्वास्थ्य बेहतर पाचन तंत्र की निशानी है। पाचन तंत्र वह क्रिया है जब हम कुछ भी खाना खाते हैं उसे सही रूप से हमारे शरीर में पहुंचाने का काम पाचन तंत्र करता है। पाचन तंत्र हमारे भोजन को ऊर्जा में बदलकर हमारे शरीर को शक्ति और पोषण देता है जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है और हम रोगों से दूर रहते हैं। अगर यह पाचन तंत्र खराब हो जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं उसे सही ढंग से पचा नहीं पाएंगे जिस कारण हमारे शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाएंगे फलस्वरूप हमारा शरीर बीमारियों से भर जाता है। धीरे-धीरे हमारा पाचन तंत्र भी काम करना बंद कर देता है अम्मन हम लोग स्वाद लेने के चक्कर में अधिक खाना खा लेते हैं। उस समय अधिक खा लेने से हमें बाद में पछताना पडता है। हम अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देते बल्कि अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो ठीक नहीं है। ये समस्याएं हमें कमजोर कर देती हैं और हमारा वजन भी घट जाता है। क्या है कारण : * एक ही जगह घंटों तक बैठ कर काम करना * फास्ट फूड या जंक फूड खा लेना * दिनचर्या का सही न होना + पूरी नींद नहीं ले पाना • काम या किसी बात को लेकर तनाव का होना • शारीरिक श्रम कम करना * खाने-पीने में कमी करना • बहुत कम मात्रा में पानी पीना • तम्बाकू उत्पाद (शराब और सिगरेट) का अधिक सेवन करना अधिक मात्रा में भोजन लेना * अनियमित भोजन करना • देर रात तक जगे रहना हम जब अपनी सेहत पर ध्यान नहीं द पात आर जो मन में आये वह चीज खाते हैं तब हमारा पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। पाचन तंत्र के खराब होने के कुछ प्रमुख लक्षण :- बदहजमी का होना • कब्ज की शिकायत होना • अपच-एसिडिटी • पेट से जुड़ी समस्याएं • सीने में जलन का होना • इरिटेबल बाउल सिंडोम • डायरिया का हो जाना अधिक मात्रा में पानी पीएं :- जीवन के लिए १९ पानी बहुमूल्य है। अधिकतर लोग बहुत कम पानी पीते हैं। हमें एक दिन में लगभग 5 लीटर पानी पीना चाहिए। अगर आपका पाचन तंत्र तत्र ठीक नहीं है तो आप अधिक पानी भी पी सकते है। यह हमारे शरीर में पानी की मात्रा का पूरा करता है जिससे भोजन को पचने में आसानी होती है। इसलिए पानी पीएं और भरपूर पीएं। अपनी दिनचर्या सही रखें :- मनुष्य के लिए एक अच्छी दिनचर्या का होना बहुत आवश्यक हैअगर आपकी दिनचर्या संतुलित नहीं है तो आपको दिनभर कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पाचन तंत्र को आप बेहतर दिनचर्या से दूर कर सकते हैं। सुबह से लेकर रात सोने तक अपनी दिनचर्या सही रखें। सही समय पर अपना भोजन लें। अगर आपकी दिनचर्या ठीक होगी तो आपका शरीर भी उसी अनुसार चलता रहेगा जिससे पाचन तंत्र भी मजबूत हो जाएगा। कई लोग काम के चलते और कई अपनी बुरी दिनचर्या के कारण देर रात जगे रहते हैं। वे जल्दी सोते नहीं और सुबह लेट से उठते हैं। देर रात तक जगे रहने से पाचन तंत्र पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए रात को भोजन करने वाट मोजार रात तक जगे रहेंगे तो आपका पाचन तंत्र का खराब होना तय है। इससे बचने का उपाय है कि रात को देर से सोने की आदत को बदला जाए। गहरी और अच्छी नींद लें :- नींद का हमारे शरीर से गहरा नाता है। जिस तरह हमारे लिए भोजन करना जरूरी है ठीक उसी तरह हमारे लिए नींद भी जरूरी है। बिना अच्छी नींद के अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना भी मुश्किल है। कई लोग खुद को ओवर स्मार्ट समझते हैं और सोचते हैं कि कम नींद लेने पर भी वे खुद को फिट रख सकते हैं। आप कुछ दिन तक तो ऐसा कर सकते हैं पर लंबे समय में आपका स्वास्थ्य खराब हो ही जाएगा। एक दिन में इसलिए 8 से 9 घंटे की अच्छी नींद जरूर लें. तनाव को करें दूर :- आज की भागदौड़ की गया है। तनाव आदमी को अन्दर ही अन्दर दीमक की तरह खोखला कर देता है जिससे व्यक्ति कई रोगों से घिर जाता है। अधिक तनाव लेने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इसलिए तनाव को अपनी लाइफ से दूर करें। फास्ट फूड को कहें अलविदा :- भोजन में स्वाद हर कोई लेना चाहता है। इस स्वाद के चक्कर में हम लोग फास्ट फूड खाने लगते हैं। किसी को यह कम पसंद होता है तो किसी को ज्यादा। जिसको यह ज्यादा पसंद होता है वह खराब पाचन तंत्र का शिकार बन जाता है। महीने में कभी-कभी तो फास्ट फड चल सकता है. लेकिन अगर आप रोजाना फास्ट फूड लेते हैं तो इसका नेगेटिव इफेक्ट आपको दिखने लग जायेगा। इसका सेवन बहत कम मात्रा में लें और इसकी जगह हेल्दी फूड लें। शारीरिक कार्य जरूर करें :- अधिकतर पाचन तंत्र खराब उन्हीं लोगों का होता है जो शारीरिक काम नहीं करते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनका काम शारीरिक नहीं होता। ऐसे लोग अपनी दिनचर्या में कुछ शारीरिक काम कर सकते हैं।



अगर काम नहीं है तो वे सुबह उठकर टहल सकते हैं। पैदल घूम सकते हैं या दौड़ लगा सकते हैं। इसके अलावा कोई स्पोर्ट्स या साइकिलिंग कर सकते हैं। सही समय पर रोजाना भोजन करें :- सही समय पर भोजन करना अच्छी सेहत की निशानी होती है ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक आपका खाना खाने का समय निश्चित होना चाहिए। हमारा शरीर हमारी दिनचर्या के हिसाब से खद को ढाल लेता है। अगर हम कभी 1 घंटे पहले कभी एक घंटे बाद खाना खाएं तो हमारा भोजन रोज अनियमित हो जाएगा। जो हमारे पाचन तंत्र को गड़बड़ा देता है। खाने-पीने में कमी न करें :- यह बहुत लोगों की समस्याएं होती हैं कि जब उनको तेज भूख लगती है तब वे कुछ नहीं खाते और जब भूख न हो तब पेट में कुछ न कुछ ठुसते रहते हैं, जो गलत है। अगर आप खाने-पीने में कमी करोगे तो आपकी सेहत बनना मुश्किल है। जब भी आपको भूख लगती है तब खुद को न रोकें। उस समय कुछ खा लें। भूख के समय शरीर को भोजन दो तो पाचन तंत्र भी अच्छा बना रहेगा। शराब और सिगरेट से दूर रहें :- शराब और सिगरेट हमारे सेहत के लिए ठीक नहीं होते यह शायद आपको बताने की जरूरत नहीं है। यह आप जानते हो फिर भी जानने के बावजूद लोग इसका सेवन करते रहते हैं। इनका लगातार सेवन करते रहने से हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाता है और कई बीमारियां भी घेर लेती हैं। इसके अलावा चाय और कॉफी से भी दूरी बनाये रखें। अधिक खाना खाने से बचें :- आवश्यकता से अधिक भोजन लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। अधिक खाने से हमें अपच हो सकती है। जितनी भूख हो हमें उतना ही खाना चहिए। कई बार लोग स्वाद के चक्कर में अधिक खाना खा लेते हैं और बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। आप ऐसा न करें। खाने से ज्यादा प्राथमिकता अपने शरीर को दें। अधिक खाना लेने से हमारे पाचन तंत्र पर अधिक दबाव पड़ता है जो कि उचित नहीं है। हमेशा बैठे-बैठे काम न करें :- अगर आपका काम ऑफिस का है, आपको कप्यूटर के आगे या कुर्सी पर बैठकर काम करना पड़ता है तो आप बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। अगर आपको लगातार काम करना होता है तो हर दो घंटे में कुछ मिनट निकाल कर थोड़ा टहल ले। बैठे रहने रहन से हमारा भोजन पच नहीं पाता फलस्वरूप हमारे पाचन तंत्र के लिए इसे हैंडल कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऑयली खाने से परहेज करें :- ज्यो-ज्यो हमारी उम्र बढ़ती जाती है हमारे लिए ऑयली खाने को पचा पाना मुश्किल होने लग जाता है। अगर हम ऑयली खाना ज्यादा खा लेते हैं तो इससे हमें उल्टी, अपच और खट्टी डकारें हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए जरूरी है कि इन चीजों को बहुत ही कम मात्रा में खाएं। ऑयली खाना पचा पाना थोड़ा मुश्किल रहता है इसलिए अपने पाचन तंत्र की मदद करें और तैलीय खाना कम हा खा वसायुक्त भोजन लेने से बचें :- उन चीजों को लेने से बचें जिनमें बहुत ज्यादा वसा होता है। वसा युक्त पदार्थ हमारे पाचन क्रिया को धीमी कर देता है। अगर पाचन तंत्र स्लो रहेगा तो भोजन पचने में भी समय लगेगा। जितना हो सके बेहतर पाचन तंत्र के लिए वसायुक्त भोजन कम हा ल। रोजाना व्यायाम करें : व्यायाम करना हमारी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। रोजाना अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। डेली एक्सरसाइज करने से हमें खाना बेहतर रूप से पचता है। इसके अलावा यह हमारे वजन का सही स्तर बनाये रखता है जो हमारे के लिए अच्छा है। इसलिए रोजाना एक्सरसाइज करें और एक अच्छी सेहत बनाएं। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए इन चीजों का करें सेवन यहां हम आपको दिनचर्या का फलों और खाद्य पदार्थो की जानकारी दे रहे हैं जिनका सेवन करते रहने से आपकी पाचन तंत्र की समस्या दर हो जायेगी और आपकी सेहत बेहतर बनेगी। इलायची का सेवन :- इलायची का सेवन एक गर्भवती महिला के लिए बहत लाभकारी होता है। यह गर्भवती पी के सभी परेशानियों को दर करता है। आप इलायची को चाय के साथ के सकते हैं अदरक का सेवन करें :- अदरक हमारे शरीर में भोजन पचाने वाले पाचक रस और एंजाइम बनाता रहता है। इसका रस पाचन शक्ति को खराब होने से रोकता है। आप खराब पाचन को सही और मजबूत करने के लिए अदरक का सेवन करें। नींबू लें :- नींबू हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसका सेवन करते रहने से यह हमारे पेट की कई समस्याएं दूर कर देता है। नींबू हमारी बदहजमी और पेट की गैस को दूर करता है। यह हमारे पाचन शक्ति के लिए भी लाभकारी होता है। सलाद का सेवन करें :- खाने में अगर सलाद हो तो खाने का मजा दोगुना बढ़ जाता है। सलाद अच्छे खाने के साथ-साथ हमारे हेल्थ के लिए भी अच्छा है। खाने को अगर अच्छी तरह पचान है तो खाने के साथ सलाद भी लें जिसमें आप नींबू, टमाटर और प्याज ले सकते हैं। अमरूद खाएं - अमरूद एक बहुत ही उपयोगी फल है जो पौष्टिक होता है। अमरूद में विटामिन सी, फास्फोरस और पौटेशियम पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है अमरूद के सेवन करते रहने से मस्तिष्क, हृदय और पाचन शक्ति मजबूत बनती है। एसिडिटी को दूर करने के लिए, सीने की जलन कम करने के लिए और खाना अच्छी तरह पचाने के लिए आप सौंफ ले सकते हैं। रोजाना एक एक चम्मच सौंफ लेने से पाचन क्रिया सही बनी रहती है। एलोवेरा लें :- पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा हमारी पाचन सम्बन्धी रोगों को दूर करता है जिसमें सुजन और पेट का अल्सर शामिल है' पानी के साथ आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हो। हल्दी का प्रयोग करें :- हल्दी हमारे शरीर के अपच, अल्सर, पित्त निकालने और पाचन से सम्बन्धित अन्य समस्याओं को दर करता है। पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर करने के लिए एक ग्लास पानी के साथ हल्दी लेते रहें आंवले लेते रहे आंवला हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करता है। आंवले का लगातार सेवन करते रहने से यह हमारे पाचन तन्त्र को खराब होने से बचाता है। आंवले को पिस करके उसमें काली मिर्च, हींग और जीरा मिलाकर भी आप ले सकते हैं। पपीता का सेवन :- कच्चा पपीता सेहत के  पाचन लिए बहुत अच्छा है। आंत की कमजोरी के कारण शरीर में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो हम पपीते के सेवन से विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पपाइन होता है जो कि प्रोटीन को नौकासन विभाजित करता है और खाने को पाचन योग्य बनाता है और पाचन क्रिया को प्रबल बनाता है। केला खाएं :- केला हर मौसम और हर सीजन में मिल जाता है। यह हमारे पेट के लिए बहत नुकसानदेह है। सस्ता होने के साथ-साथ यह हमारे पाचन शक्ति को भी बढाता है इसलिए त्रिकोण केला खाएं और अपनी सेहत बनाएं। के अलावा भी आप अपने भोजन में अंकरित चना गेहं और जौ की रोटियां शामिल करें और इन फलों को आम अनार अंजीर अमरूद और संतरे को लेते रहें। ये फल आपके पेट को साफ रखेंगे जिससे आपका पाचन तन्त्र - मजबत बनेगा। पाचन शक्ति को मजबूत करने के घरेल नस्खे :- अपने भोजन को हमेशा चबा-चबा कर लिए खाएं जिससे भोजन अच्छी तरह पचे। • दही का सेवन हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। खाने में दही शामिल करें। • मीठे अनार का रस मुंह में लेने से आंत दोष ठीक होता है और पाचन शक्ति बढ़ती है। * अजवाइन को पानी में उबाल कर पीने से भी पाचन तंत्र सही रहता है। • रोजाना 3 ग्राम काली राई लेने से कब्ज वाली बदहजमी दूर हो जाती है। अनानास का रस हमारे पाचन के लिए लाभदायी होता है। • अमरूद के पत्तों में शक्कर मिलाकर सेवन करने से बदहजमी दर हो जाती है। • हरड का मुरब्बा भी हमारे पाचन के लिए अच्छा होता है। * नींबू पर काला नमक लगाकर चाटते रहे इससे बदहजमी दूर हो जाएगी। • हींग का उपयोग करें। इसका प्रयोग बदहजमी र और गैस को दूर करने के लिए किया जाता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने वाले योग आसन :- जिस तरह योग आज कई लोगों की जिन्दगी से रोगों को दूर कर रहा है, ऐसे ही योग हमारे पाचन तंत्र को भी दुरूस्त कर सकता है। पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए आप यहां बताये गये योगासनों को भी आजमा सकते हैं। इन्हें रोजाना करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है आर शरार भा और शरीर भी स्वस्थ और मजबूत बनता है। नौकासन :- नौकासन करने के लिए पहले पीठ के बल नीचे लेट जाएं फिर अपने पैरों को, हाथों आहार-विहार को और सिर को ऊपर को उठाएं। कुछ देर ऐसा करने पर फिर से अपनी पुरानी अवस्था में आ जाएं। नौकासन करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है। त्रिकोण आसन :- यह आसन करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी रखें। धीरे-धीरे सांस लें और अपने दोनों हाथों को कंधों के साथ लाएं फिर कमर को झुकाकर बाएं हाथ से दायें पैर को छएं अ और अपने दायें हाथ को आसमान की ओर सीधा करें फिर दूसरे हाथ से ऐसा करें ऐसा करते हुए धीरे-धीरे यह प्रक्रिया अपनाएं। पश्चिमोत्तानासन :- इस आसन को करने के लिए बैठ जाए और अपने पैरों को सीधा कर लेंफिर अपने दोनों हाथों को ऊपर को उठाएं। फिर दोनों हाथों से झुककर अपने पैरों के अंगूठे पकड़ने की कोशिश करें। ऐसा कुछ देर करते रहने से हमारे शरीर को फायदा होता है। प्लाविनी योग :- प्लाविनी प्राणायाम को करने के लिए पहले अपने पेट में सांस भर लें। फिर अपने कंठ को सीने से लगाकर बंद कर दें और कुछ देर तक ऐसे ही रहें। इसके बाद धीर-धीरे सांस छोड़ते हुए अपनी पुरानी मुद्रा में आ जाएं। प्लाविनी प्राणायाम से हमारे मलद्वार और आंत बेहतर ढंग से अपना कार्य करते हैं जिससे हमारा पाचन तंत्र भी ठीक होता है। आग्नसार याग :- आग्नसार याग करन क लए अपने सांस को छोड़ते हुए रोक लें। जब आप अपनी सांस रोकें तब अपने पेट को नाभि से तेजी से अन्दर को खींचें और ढीला करें। ऐसा करने से आपका पाचन तन्त्र मजबूत होगा। भुजंगासन :- भुजंगासन करने के लिए पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं फिर अपने दोनों हाथों से कमर को ऊपर की तरफ उठाएं। अपने हाथों को खुला रखें फिर धीरे-धीरे पूरे शरीर को आगे को ले जाएं। इस आसन से पेट की मसल्स अच्छ वज्रासन :- वज्रासन करने के लिए जैसे नमाज पढ़ते हैं उसी तरह से बैठ जाएं इस क्रिया में अपने शरीर का भार अपने पंजों और पैरों पर रख दें और दोनों हाथों को सामने घुटने की तरफ रखें। धीरे-धीरे सांस लेते रहे और छोडते रहें। ऐसा करते रहने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और खराब नहीं होती।